राकेश गिरी
बस्ती ।आज हर्रैया स्थित आदर्श ग्राम सहरायें में महूघाट विशेषरगंज मार्ग पर रालोद नेता चन्द्रमणि पाण्डेय के नेतृत्व में जगदीश पाण्डेय दानबहादुर सिंह रामसजीवन तिवारी हौसिला प्रसाद पाण्डेय सरदार बल्लभ भाई पटेल मनीष बर्मा शिवपूजन बर्मा सभाजीत चौधरी झब्बर चौधधरी अजय विजय रामप्रसाद गौतम जोखू बौद्ध बाबूलाल चौहान खेमराज बर्मा अभिषेक शर्मा संजय चौहान जंगबहादुर चौहान सहित सैकडों की संख्या में किसानों नौजवानों ने योगी सरकार द्वारा किये गये विद्युत बिल के विरोध में सर मुडवाकर अपना विरोध दर्ज कराया इस मौके पर चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान की केन्द्र व राज्य की योगी सरकार जनहितकारी न होकर अहंकारी सरकार हो गई है इसे देश के असली सेवक किसान नौजवान से कोई वास्ता नहीं रहा आज जब किसान का एक शिक्षामित्र बेटा सडक पर आ चुका है और दूसरा टेट धारक बेटा रोजगार का बाट जोह रहा है और नहरों में पानी न होने विद्युत व्यवस्था सुदृढ न होने से किसान की फसल चौपट है बची खुची फसल नीलगाय जंगली सुवर व सांड भैसों ने चौपट कर दिया है तो सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को डेढ गुना दो बिजली का बिल बढाकर किसानों को अच्छे दिन का सौगात दे दिया ये सरकार दान फेंककर जनता को अपने जाल में फंसाती है और फिर उसी का शोषण करती है चाहे कार्यकर्ता हो या मतदाता जिसका उदाहरण इनके टिकट न पाये सकृय कार्यकर्ता हैं पहले ये गैस फ्री बंटाये व गांव गांव फ्री में पोल लगवाये अब गैस व बिजली का दाम बढाकर जनता का शोषण करने पर तुले हैं हमारी बोई फसल इन्होने विधानसभा में तो काटा पर अब बस्ती जनपद का निकाय चुनाव इनकी कर्मठता की पहचान है यदि इनकी यही नीति रही तो 2019 व 2022 में सांसद बस्ती के साथ ही योगी मोदी जी भी सत्ता नहीं देखने वाले हैं उन्होने कहा कि मंहगाई के सापेक्ष सरकारी कर्मचारी का वेतन बढता है सांसद विधायक का भत्ता बढता है किंतु किसान के खाद बीज बिजली पानी के अनुपात में उत्पाद का दाम नहीं बढता उन्होने कहा कि क्षेत्र के सहरायें गांव सहित अनेक गांवों में जर्जर विद्युत व्यवस्था के चलते 14 वर्षों से निजी नलकूप बंद है कृषि कार्य वाधित है किसान केकेसी व बिजली बिल के कर्ज तले दबा है निरंकुश सरकार उसका दमन करने पर तुली है यदि 72 घंटे के अन्दर सरकार किसानों का बकायी बिल माफ कर बढा विद्युत बिल वापस नहीं लेती तो हम हर्रैयि व जनपद में ही वहीं पूरे पूर्वाचल में सघन अभियान चला कर लाखों की संख्या में खूनी संकल्प पत्र भेजे कर यह बतायेंगें कि किसानों को भी न्याय दो वरना सत्ता छोड दो इस मौके पर शुशील पाण्डेय सुनील पाण्डेय मुसीबत हनुमान पाण्डेय सुभाष मिश्रा वीर बहादुर सिंह माता प्रसाद साहब राम गौतम जुग्गीलाल राम प्यारे बडकान रामविशाल मिश्र राम निरंजन बर्मा हनुमान बर्मा बृजेश यादव संदीप यादव विवेक मोहन यादव दीपक तिवारी राजेश पाण्डेय सत्यप्रकाश बर्मा नन्द किशोर राम किशोर पटेल सन्तोष पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे समर्थकों ने सरकार विरोधी नारे लगाये


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ