Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर की चारों सीटों पर भाजपा की करारी हार


अखिलेश्वर तिवारी

उतरौला सपा बलरामपुर बसपा वही तुलसीपुर व पचपेड़वा में निर्दलीय जीते

बलरामपुर । जनपद बलरामपुर मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई । जिले की दो नगर पालिका तथा दो नगर पंचायतों का परिणाम अप्रत्याशित देखने को मिला है । सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को चारों जगहों पर हार का मुंह देखना पड़ा । भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए सीएम और डिप्टी सीएम को भी प्रचार में उतारा था परंतु उसका कोई फायदा नहीं निकला । यहां तक की सीएम योगी के संरक्षित देवी पाटन से जुड़ा तुलसीपुर सीट भी भाजपा नहीं ले पाई । भले ही प्रदेश में भाजपा तमाम जगहों से जीती हो परंतु जनपद बलरामपुर में इस नतीजे के बाद से काफी किरकिरी हो रही है ।
                मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद बलरामपुर में अध्यक्ष पद पर बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी किताबुननिसा 2392 मतों से विजई हुई हैं । उनको 11996 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की मीना सिंह को 9604 मत प्राप्त हुए । नगर पालिका परिषद उतरौला में अध्यक्ष के पद पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद इदरीश 315 मतों से विजई हुए हैं । उन्हें 6206 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष अनूप गुप्ता को 5892 मत प्राप्त हुए हैं । नगर पंचायत तुलसीपुर में निर्दलीय प्रत्याशी कहकशा 98 वोटों से विजई हुई हैं । उन्हें 5070 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के शारदा देवी को 4982 मत प्राप्त हुए । नगर पंचायत पचपेड़वा में निर्दलीय प्रत्याशी समन मलिक 180 मतों से विजई घोषित की गई हैं । उन्हें 2348 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की उर्मिला देवी को 2168 मत प्राप्त हुए हैं । जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने सभी विजई प्रत्याशियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि कोई भी प्रत्याशी न तो विजय जुलूस निकलेगा और न किसी प्रकार का जश्न मनाएगा अन्यथा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे