Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:गुजरात में चरस की तस्करी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे


गोण्डा। जिले की देहात कोतवाली के सालपुर चैकी पुलिस ने आज गुजरात से फरार तस्करी के आरोपी को सालपुर बाजार से गिरफ्तार कर राजकीय रेलवे पुलिस बड़ोदरा को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, गत सितम्बर माह मे बंदी तस्कर गिरजेश अपने अन्य तीन साथियों के साथ गोण्डा से करीब बारह किलो विदेशी चरस गुजरात तस्करी कर ले जाकर बिक्री करने के फिराक मे था कि बड़ोदरा रेलवे स्टेशन के समीप जीआरपी टीम ने उसके साथी विनीत को मय चरस के गिरफ्तार कर लिया। जबकि गिरजेश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया और अपने गृह जनपद गोण्डा मे आकर छिप कर रह रहा था। गुजरात पुलिस की सूचना पर साल पुर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश मे पुलिस टीम दविश दे रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे