गोण्डा। भारत रत्न डा. राजेंद्र प्रसाद महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/प्रथम राष्ट्रपति भारत के जयंती के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ एवं सिविल बार एसोसिएशन प्रांगण में स्थित डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर आज समाज सेवियों ने माल्र्यापण किया।
जिसमें माल्यार्पण करने वालों में विजय बरवार, समाज सेवी धर्मवीर आर्य, सिद्धदेव सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष रालोद, अनिल श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, अध्यापक हरी प्रसाद शुक्ल, निरंकार प्रसाद भटनागर आदि ने माल्र्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तदोपरांत विजय बरवार के अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें डा0 राजेन्द्र प्रसाद के आदर्शों अनुशरण करने का आहवान किया गया।
तहसील परिसर मनकापुर में भी स्थित सभागार में बार एसोसिएशन मनकापुर के बैनर तले स्वार्गीय डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद प्रथम राष्ट्रपति की जन्म दिवस को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया।
बार एसोसिएन मनकापुर के अध्यक्ष केपी तिवारी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व अध्यक्ष राघव मणि पान्डेय,अमृत लाल तिवारी,पूर्व मंत्री जेपी तिवारी, एसडी पान्डेय आदि अधिवक्ताओ ने डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद के जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये रास्ते पर चलाने पर विशेष बल दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ