Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:लाभार्थी मजबूरी में सह रहे अत्याचार


गोण्डा। विकास खंड मुजेहना क्षेत्र में सरेआम गरीबो के धन की बन्दरबाॅट जारी है लेकिन सम्बन्धित अधिकारीगण जानबूझ कर भी आँख बंद किए हैं और लाभार्थी भी इस अत्याचार को सहने के लिए विवश है क्योंकि कि कहीं न कहीं सम्बन्धित अघिकारियों की सहभागिता भी जिम्मेदार दिखाई पड़ती है।पूरे क्षेत्र में कोटेदारों द्वारा सरेआम अंत्योदय व वी पी एल कार्ड धारकों के राशन की लूट की जा रही है और इस लूट में समय-समय पर नियुक्त किए गए प्रवेक्षणीय अधिकारी से लेकर जिले के सम्बन्धित अधिकारी का दफ्तर भी शामिल रहता है।बताते चलें कि 2013 में सपा की अखिलेश यादव की सरकार द्वारा शुरू की गई राशन कार्डों के बनने की प्रक्रिया अब तक भी पूरी नही की जा सकी है और इन लाभार्थियों का जारी राशन कार्ड जमा करा कर फोटो स्टेट प्रति थमा दी गई जो आज तक चल रही है ।और ये कोटेदार इसी का सहारा लेकर लाभार्थियों को प्रति यूनिट एक किलो राशन सरेआम कम देते हैं,और मिली उक्त राशन कार्ड की फोटो कॉपी पर लाभार्थियों को दिए राशन की मात्रा व वसूल की गयी धनराशी न लिखकर केवल दिनाॅक,गेहू व चावल लिख देते हैं।और रेट से अधिक दाम भी वसूल करते हैं। नियुक्त प्रवेक्षणीय अधिकारी कोटेदारो के यहां बैठकर वितरण कराने को कौन कहे ब्लॉक मुख्यालय पर ही बैठ कर स्टाक का प्रमाणन कर देते हैं और उपरोक्त मिले धन की बन्दरबाॅट कर लेते हैं।लाभार्थियों ने अपना दर्द बयाॅ करते हुए कहा कि क्या करें शिकायत करने पर अधिकारी कुछ नही करतें और कोटेदार राशन भी नही देता और धमकी भी देता है कि ज्यादा अंग्रेजी बोलोगे तो इससे भी छुट्टी पा जाओगे ।इस संबंध मे खाद्यान्न विभाग के किसी भी अधिकारी का फोन नही मिल सका अपर जिलाधिकारी ने कहा कि इस पर गम्भीरता से कार्रवाई का जाएगी ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे