गोण्डा। थाना धानेपुर क्षेत्र के उज्जैनी कला गांव में छुट्टा जानवर ने एक प्रौढ ब्यक्ति पर हमला कर दिया जिसे 108 एम्बुलेंस के सहारे चिकित्सार्थ लाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी।
क्षेत्र के छुट्टा जानवर किसानों का फसलों की ही नही अब तो उनकी जान पर भी आफत बन गए हैं।आज रविवार की प्रातः काल सात बजे गाँव उज्जैनी कला के मजरा धरखन पुरवा निवासी जोखू व बुद्धू अपने खेती के कार्य से निकले थे कि रास्ते में सांड ने हमला कर दिया जिसे परिजन 108 एम्बुलेंस की सहायता से चिकित्सार्थ सी.एच.सी मुख्यालय ला रहे थे, लेकिन बुद्धू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया व जोखू का इलाज चल रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ