गोण्डा। केटीएम, रेसिंग क्षेत्र की अग्रणी यूरोपीय कंपनी, ने गोण्डा में शानदार केटीएम स्टंट शो का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य पेशेवर स्टंट राइडर्स के उम्दा स्टंट राइड्स एवं ट्रिक्स का प्रदर्शन करना था। इस स्टंट शो का आयोजन टाउनहाॅल, गोण्डा में किया गया। पेशेवर स्टंट टीमों ने केटीएम ड्यूक्स पर असाधारण स्टंट्स का प्रदर्शन किया।
अमित नंदी, प्रेसिडेंट-प्रोबाइकिंग, बजाज आॅटो लि. ने कहा, ‘‘केटीएम ब्रांड अपनी उच्च प्रदर्शन वाली रेसिंग बाइक्स के लिए विख्यात है। हम हमेशा ही अपने ग्राहकों को केटीएम बाइक द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले रोमांच एवं उत्साह का अनुभव कराने के इच्छुक रहते हैं। प्रत्येक महत्वपूर्ण शहर में पेशेवर स्टंट आयोजित किये जाते हैं और आगामी महीनों में इस प्रकार के शो में व्यापक पैमाने में बढ़ोतरी की जाएगी। केटीएम एक एक्सक्लूसिव प्रीमियम ब्रांड है और हम केटीएम ग्राहकों को विशिष्ट रूप से केटीएम का अनुभव उपलब्ध कराने के लिये तत्पर हैं।‘‘
इस कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता था। शो में किये गये शानदार स्टंट ने शहरवासियों को खूब रोमांचित किया। केटीएम स्टंट शो का आयोजन अब तक कांचीपुरम, कोयम्बटूर, चेन्नई, विजयापुर, लखनऊ, इन्दौर, जबलपुर, सूरत, औरंगाबाद, जम्मू, राजकोट, जालंधर, जोधपुर, वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, गोरखपुर के साथ-साथ अनेक शहरों में किया जा चुका है। केटीएम के प्रशंसक गोण्डा में केटीएम पोर्टर गंज लखनऊ रोड़ - गोण्डा, उत्तर प्रदेश से केटीएम बाइक्स की खरीदारी कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ