Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

साइकिल सवार दम्पति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत


अभिषेक गुप्ता 
जयसिंहपुर,सुलतानपुर. अम्बेडकर नगर के सीमा के पास स्थित सेमरी हाइवे  पर साइकिल सवार दम्पति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मार दिया। इससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

बाहरपुर अपने घर जा रहे थे दम्पति
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी बाजार के नेशनल हाइवे के तरफ से साइकिल सवार नंदू पुत्र सन्तोष (40) व सिंगारी पत्नी नंदू (35) निवासी बाहरपुर अपने घर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटना स्थल  पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा
इसके बाद लोगों की सूचना पर डायल 100 की टीम पहुंची। बाद में इसने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया तो मौके पर चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद ने पहुँच कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे