Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राज्य स्तरीय तीरंदाजी और एथलेटिक्स में अजहान ने झटका स्वर्ण पद


गोण्डा। जिले के फैजाबाद रोड निवासी फातिमा स्कूल के कक्षा तीन के छात्र अजहान ने प्रदेश भर से आये 400 बच्चों में 50 मीटर की दौड़ में प्रथम आकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
बताते चले कि स्टूडेण्ट ओलम्पिक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा बाराबंकी जनपद में आयोजित दो दिवसीय तीरंदाजी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 400 छात्र भाग लिए थे जिसमें गोण्डा जिले के मो0 जुबेर खान का आठ वर्षीय पुत्र कक्षा तीन का छात्र अजहान ने 50 मीटर की दौड़ में प्रथम आकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। स्टूडेन्ट ओलम्पिक एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष निधि जैन ने बताया  िकइस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। सभी पदक प्राप्त प्रतिभागियो को राजीव गांधी स्टेडियम में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश भी प्रतिनिधित्व करेगा जिसमें मेडल प्राप्त खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
अजहान इस उपलब्धि को माता उसमा खान, दादा मो0 सईद खान को दिया है। इस उपलब्धि के लिए कक्षाध्यापिका जीनू हसन और प्राचार्य ने खुशी जाहिर की है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे