Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टप्पेबाजो ने किसान से उड़ाये २१०० रूपये


अमरजीत सिंह 
 फैजाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बैंक में पैसा निकालने आए किसान के साथ लूट का मामला प्रकाश मे आया है दूसरे दिन पीड़ित ने कोतवाली पहुच कर अज्ञात टप्पेबाजो के खिलाफ तहरीर दी 
        बताया जाता है कि पटरंगा थाना क्षेत्र के इचौलिया गॉव निवासी जगेश्वर पुत्र दर्शन बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे एसबीआई बैंक की शाखा रौजागॉव पैसा निकालने आए थे पीड़ित जगेश्वर ने बताया कि मैने बैंक से 21 हजार रुपये निकाला और बैंक से बाहर निकल रहा था तभी बैंक के अंदर से दो युवकों बाहर निकले और पैसा जमा करने की बात कहते हुए हमें टड़वां मोड़ की तरफ ले गये और मेरा मुह दबा कर पैसा छीन कर दोनों मौके से भाग निकले पीड़ित ने गुरुवार को रुदौली कोतवाली पहुच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी साथ ही बताया कि सीसी टीवी में कैंद तो हो गयी है मगर टप्पेबाजो का फोटों स्पष्ट  नही हो रहा है जब इस बाबत में कोतवाल के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क करना चाहा तो फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे