Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरकारी बैंक कि मांग को लेकर ग्रामीणो का प्रदर्शन


सुनील उपाध्याय
बस्ती/गौर .बस्ती जिले के  गौर ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले मुस्लिम पैकोलिया गांव कि आबादी लगभग पाँच हज़ार है लेकिन इस गाँव मे अभी तक सरकारी बैंक नहीं है सरकारी बैंक कि मांग को लेकर मुस्लिम पैकोलिया वा आस- पास के लोगो ने एकत्रित होकर गाँव मे सरकारी बैंक कि मांग को लेकर प्रदर्शन किया लोगो ने हस्ताक्षर युक्त पत्र लिख कर अब्दुल रहीम ख़ान के नेतृत्व एस बी आई बस्ती के मुख्य प्रबंधक को पत्र भेजकर सरकारी बैंक खोलने कि मांग कि सल्टौआ के निवासी वी पी दूबे का कहना है कि गांव के अधिक लोग विदेश या दिल्ली, मुंबई,पुना मे रहकर अपने वा अपने परिवार के जीवनयापन हेतु नौकरियां करते है  l
विदेशों से या अन्य जगहों से जब लोगो को अपने परिवार के लोगो को रुपये भेजने होते है तो परेशानिया होती है रुपये के लिये या तो पाँच किलो मीटर गौर बाजार या दस किलोमीटर बभनान टिनीच जाना पड़ता है इतनी दूरी जाने मे गाँव कि औरतों और बुजुर्गों को दिक्कत होती है इसलिये गांव मे ही राष्ट्रीय बैंक खुलना चाहिए जिससे गांव के या आस पास के लोगो को काफी आसानी होंगी इस मौके पर मो मालिक,मो रिजवान,राजकुमार,नियाज अहमद,तिलक राम,उषा देवी आदि लोगो ने प्रदर्शन कर गांव मे बैंक खोलने कि मांग किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे