गोण्डा:-मनकापुर से मसकनवा की तरफ जा रही एक अनियंत्रित पिकअप ने अलाव ताप रहे तीन लोगों को बुरी तरह से रौंदा।इस हादसे मे तीनो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।घटना बुधवार की सुबह छह बजे की है।जहाँ मनकापुर मसकनवा मार्ग पर स्थित गड़रही गांव में एक मोबाइल कम्पनी का जमीन के नीचे केबिल डालने का काम चल रहा था।गांव के पास सड़क के किनारे कुछ बाहरी मजदूर व एक स्थानीय लोग अलाव ताप रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों केअनुसार मनकापुर से मसकनवा की तरफ तेज रफ्तार मे आ रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर अलाव ताप रहे तीनो व्यक्तियों के ऊपर चढ़ाते हुए पलट गयी।पिकअप के पलटने से अलाव ताप रहे संतोष गुप्ता निवासी गड़रही, मजदूर राजकिशोर ग्राम कोहको झारखंड, संजय भारती जिला गया बिहार पिकअप के नीचे दब गये।स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पिकअप के नीचे दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलने पर मसकनवा चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।उन्होंने आनन् फानन घायलों को उपचार के लिये एम्बुलेंस से सीएचसी मनकापुर भेंजवाया।घायलों मे राजकिशोर व संजय भारती की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है।जिसमे राजकिशोर का पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया है।तो संतोष गुप्ता की रीढ़ की हड्डी चकनाचूर हो गयी है।तो वहीँ संजय भारती के सीने पर काफी चोटे आई हैं।समाचार लिखे जाने तक तीनो गोंडा मुख्यालय के सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत की बीच जूझ रहे थे।एस ओ छपिया शैलेश सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।तथा जिओ के ठेकेदार राजकुमार निवासी बुलंदशहर की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ