Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हिरण घायल


डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज (गोण्डा):-गोण्डा फैज़ाबाद हाइवे पर बीती रात एक बारासिंघा हिरण अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज करवाने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया। 
बीती रात गोण्डा फैज़ाबाद मार्ग पर स्थित दयानन्द इण्टर कालेज के पास् सड़क पार करते समय एक बारासिंघा अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घायल हो गया। घायल बारासिंघा को स्थानीय बजरंग के कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया।साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया। मौके पर पहुंचे  फारेस्टर सुधीर श्रीवास्तव ने  बारासिंघे को इलाज के बाद टिकरी जंगल मे छुड़वा दिया है।   इस मौके पर बजरंग दल के  जिला संयोजक आनंद श्रीवास्तव, परखंड संयोजक राम शरण मौर्य, प्रवीन सिंह जिला पूर्ण कालिक सुरेश मौर्या सहित कई अन्य सहयोगी कार्यकर्ता  शामिल रहे। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे