Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेस क्लब बेल्हा की हुई बैठक



महामंत्री, उपाध्यक्ष व वरिष्ठ सदस्य पदों पर 27 दिसम्बर को  होगा मतदान 
शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय के पत्रकारों की एक बैठक शहर के अम्बेडकर चौराहे स्थित सिटी पैलेस में प्रेस क्लब बेल्हा के बैनर तले आयोजित की गई । बैठक में प्रेस क्लब के गठन व होने वाले मीडिया क्रिकेट कप टूर्नामेंट पर विस्तृत चर्चा हुई । इसके उपरान्त सर्वसम्मिति से वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी सिंह, जगत बहादुर सिंह, आशीष दीक्षित , चंद्र प्रकाश उपाध्याय , राजीव पाण्डेय, शिव शंकर सिंह चुनाव संचालन समिति के बनाये गए सदस्य। उक्त प्रेस क्लब बेल्हा के बैठक में सर्वसम्मिति से श्री नारायण मिश्र प्रेस क्लब बेल्हा प्रतापगढ़ के  अध्यक्ष व अब्दुल करीम खान को  कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया ।चुनाव संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि महामंत्री समेत उपाध्यक्ष और वरिष्ठ सदस्य पदों पर 27 दिसम्बर को  मतदान होगा और 24 दिसम्बर को प्रेस क्लब के पदों के  लिए नामांकन शुरू होगा और 22 और 23 दिसम्बर तक प्रेस क्लब का सदस्यता अभियान चलेगा उक्त क्लब के सदस्य जिला मुख्यालय के पत्रकार बन सकते हैं सदस्य। बैठक में शिवमोहन शुक्ल, सुनील यादव, धर्मेन्द्र सिह, जान मोहम्मद, विक्कू, राजेश, विवेक पाण्डेय, मनीष ओझा, यशवेन्द्र सिह, वरूण श्रीवास्तव, विवेक पाण्डेय, बबलू राय, बबलू सिह, विकास, शिवेश शुक्ल, गिरजेश तिवारी, रोहित सिह, धीरेन्द्र सिह, सुधीर जायसवाल, वृजेश मिश्र, अभिषेक मिश्र, नीरज गाना, बृजेश विश्वकर्मा समेत आदि पत्रकारगण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे