Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोहरे का कहर, ट्रक पलटा , तीन घायल


सुनील गिरी 
हापुड़ । हाईवे पर कोहरे का कहर देखने को मिला है जहां बाबूगढ़ थाना क्षेत्र मे हाईवे पर एक तेज रफ्तार चावल से भरा अनियंत्रित ट्रक हाईवे पर पलट गया । ट्रक के पीछे आ रही एक सेंट्रो कार भी ट्रक से जा टकराई जिसमें करीब 3 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था और घने कोहरे के चलते ट्रक ड्राइवर ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया ट्रक पलटने के बाद हाईवे पर जाम लग गया मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटाने की कवायद शुरु कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे