Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उपजिलाधिकारी से किया वेतन न मिलने की शिकायत


सुनील गिरी 
हापुड़ । गुरूवार को अस्पताल कर्मीयो ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर वेतन न मिलने की शिकायत की । कर्मचारीयो ने बताया की नगर मे फ्रीगंज  रोड रेलवे पार्क के सामने किसी व्यक्ति द्वारा एक संस्था खोली गयी इस संस्था ने एक बॉक्स हॉस्पिटल खोला । जिसमे शिकायतकर्ता इस हॉस्पिटल मे अपने अपने कार्य के अनुसार कार्यरत है। लेकिन कर्मचारीयो को सितम्बर माह का वेतन नही मिला । उनहोने बताया की जिस भवन बिल्डिंग मे ये हॉस्पिटल चल रहा था उसके मालिक ने बिना हमे सूचित किये ही हॉस्पिटल मे ताला लगा दिया व हॉस्पिटल का संचालन प्रबंधक करने वाले लागो ने हमे हॉस्पिटल से निकालने का नोटिस दिया व वेतन मांगने पर हमे वेतन ना देने की धमकी दे रहे है। असपताल कर्मचारीयो ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन देने मे संध्या, अनिल कुमार, अतुल कुमार, गुलफाम सैफी, राहुल, फिरोज, संजीव, कनिका, संजना, नितिन, सीमा शर्मा, सोनिका, सावेज अली आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे