नेवादा ब्लाक संघ का अध्यक्ष भी है शिक्षक
सत्येन्द्र खरे
उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी के नेवादा ब्लाक के अमवा प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर को बीएसए ने राष्ट्रीय कार्यक्रम को प्रभावित करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। हेड मास्टर प्रमोद कुमार सिंह नेवादा ब्लाक संघ के अध्यक्ष भी हैं। उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे हैं।
अमवा प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर प्रमोद कुमार सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे हैं। एल्बेंडाजॉल दवा खिलाने के लिए अगस्त माह में अभियान चलाया गया था। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम को हेड मास्टर ने प्रभावित किया। इसके अलावा छात्रों को दवा भी नहीं खिलाई थी। इतना ही नहीं प्रशिक्षण कार्य को भी प्रभावित कराया था। लगातार शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को बीएसए महाराज स्वामी ने हेड मास्टर प्रमोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। ब्लाक अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होने से शिक्षकों की नींद उड़ गई है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ