Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खेल से जागृत होती है आपसी सद्भाव की भावना :मनोज मिश्र


राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन
(दुर्गेश तिवारी )
प्रतापगढ़ । जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे स्वर्गीय सत्यजीत शर्मा स्मारक अंडर -16 राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2017 प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें आनंदवन इंटर कॉलेज शुकुलपुर व स्टेडियम ब्यायज  इलाहाबाद के मध्य खेला गया । जिसमें आनंदवन इंटर कॉलेज ने 7 विकेट से जीत दर्ज की । ट्रांस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी  स्टेडियम ब्यायज इलाहाबाद की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 112 रन बनाएं, जिसमें अवध बिहारी ने 35, अनुराग यादव 21 तथा सुफियान ने 19 रनों का योगदान दिया । आनंदवन की ओर से विनीत, मनीष, व आशुतोष दुबे ने 2- 2 सफलता और अवनीश व सचिन ने एक-एक सफलता अर्जित की।लक्ष्य का पीछा करने उतरी आनंद इंटर कॉलेज की टीम ने 7 विकेट खोकर मात्र 26•4 ओवरों में यह लक्ष्य हासिल कर लिया । जिसमें मनीष व मुकुल ने 34-34 रनों की नाबाद पारी खेली और आशुतोष दुबे ने 20 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम ब्यायज इलाहाबाद की ओर से श्रेयांश, अभिषेक व प्रथम ने 1-1 सफलता अर्जित की । मनीष मिश्रा को उनके हरफनमौला खेल (34 रन और 2 विकेट )के लिए प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मौजूद मुख्य अतिथि मनोज मिश्र असिस्टेंट कमिश्नर सेल टैक्स के  हाथों सम्मानित किया गया।इस मौके पर श्री मिश्र ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है। साथ ही आपसी सद्भाव की भावना भी जागृत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को नसीहत देते हुए कहा कि सभी खिलाडियों को खेल भावना के खेलना चाहिए। उक्त मौके पर  विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रभाकर मिश्र असिस्टेंट कमिश्नर सेल्स टेक्स द्वितीय ने कहा कि आज के समय मे अच्छा पढने वाला होना चाहिए, अच्छा पढने वाला तभी होगा जब वह स्वस्थ्य होगा ।उन्होने कहा कि आज मानसिकता बदली है खेल स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए सहायक है ।खेल से परेशानियो,तनावों व चिंताओं से मुक्ति दिलाने में सहायक होती है । इस दौरान एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री आलोक कुमार, अखिलेश पांडे प्रवक्ता, प्रधानाचार्य राघवेन्द्र नाथ शुक्ल,  भूपेंद्र मणि त्रिपाठी,  डॉ शफीक, आयोजन सचिव दुर्गेश तिवारी, आदित्य शुक्ल क्रिकेट कोच, कौशिक पाल क्रिकेट कोच इलाहाबाद, शिवेश शुक्ल एडवोकेट, गोविंद शर्मा, राकेश सिंह, अनूप ओझा, आमिर,अर्सी,  दीपक मिश्रा, चंद्रकांत शुक्ल, समेत आदि मौजूद रहे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे