लालगंज प्रतापगढ़। कस्बे के प्रमुख व्यापारी डा. अंजनी कौशल के पुत्र अजय कौशल के साथ बीती सोमवार की शाम छिनैती की घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों मे मंगलवार को आक्रोश दिखा। इधर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित व्यापारी अजय की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ छिनैती का केस दर्ज कर लिया है। बतादें सोमवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के रायपुर तियांई चौराहे पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर ढ़ाई लाख नकद की छिनैती की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दी। घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों मे आक्रोश पनप उठा है। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष शत्रुघ्न शुक्ल, डा. रमाशंकर शुक्ल, डा. ओमप्रकाश जायसवाल, देवानंद मिश्र, सिल्लू मिश्र, श्रवण मोदनवाल, आदि ने घटना के शीघ्र खुलासा न होने पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद किये जाने का अल्टीमेटम दिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ