लालगंज प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने स्थानीय कस्बे मे आग से जलकर खाक हुई दुकानों मे क्षति का जायजा लिया। सोमवार की देर शाम पीड़ितों से मिलने पहुंची विधायक ने अज्ञात कारणो से आगजनी से पीड़ित व्यापारी रामअंजोर वर्मा, नन्हें लाल वैश्य, मंुशी लाल नाई व ऋषभ पाण्डेय को तात्कालिक सहायता के लिये निजी आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होनें पीड़ित व्यापारियों को शासन से भी यथासम्भव सहायता दिलाये जाने का भरोसा दिलाया। इसके पूर्व विधायक आराधना मिश्रा ने कस्बे मे व्यापारी डा. अंजनी कौशल के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र के साथ हुई छिनैती की घटना पर दुःख जताया। विधायक ने सीओ व कोतवाल से वार्ता कर घटना का शीघ्र खुलासा किये जाने के भी कड़े निर्देश दिये। इसके पहले उन्होनें अगई, रामपुर कसिहा, पिचूरा व कस्बे मे आयोजित विविध कार्यक्रमों मे भाग लिया। क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक से मुलाकात कर लालगंज नगर पंचायत के चेयरमैन के पद पर पार्टी की जीत को लेकर जोरदार स्वागत भी दिखा। इस मौके पर ददन सिंह, ज्ञानेन्द सिंह, रमाशंकर तिवारी, अजय शुक्ल गुडडू, साकेत मिश्र, लालबहादुर सिंह, जय सिंह, अवधेश पटेल, प्रीतेन्द्र ओझा, डा. एके द्विवेदी, आईपी मिश्रा, राजेश पाण्डेय, पप्पू तिवारी, मुरलीधर तिवारी, इं. सुनील पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, कौशलेश सिंह आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ