Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लीग मैच में आनन्दवन का कब्जा


जिला स्टेडियम में चल रहा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूनामेंट 
शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ़ । जिला स्पोर्ट स्टेडियम में चल रहे स्व सत्यजीत स्मारक  राज्य स्तरीय क्रिकेट टूनामेंट 2017 का अंतिम लीग मैच रविवार को  स्टेडियम ब्यायज एंव आनंदवन इण्टर कालेज शुकुलपुर के बीच खेला गया जिसमें आनंदवन इण्टर कालेज  ने 9 विकेट से जीत हासिल की । आनंदवन इण्टर कालेज  ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया स्टेडियम ब्यायज  की पूरी टीम को 43 रनों पर आउट कर दिया, जिसमें राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 बल्लेबाजों को और अल्ताफ ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। स्टेडियम ब्यायज की ओर से रुद्र ने 12 तथा प्रियांशु ने 10 रनों का योगदान दिया । लक्ष्य का पीछा कर उतरी आनंदवन इण्टर कालेज 44 रनों का लक्ष्य मात्र 9.2 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया । स्टेडियम ब्यायज  की ओर से सचिन ने एक सफलता अर्जित की राज को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ" द" मैच दिया गया । इस मौके पर हकीम खान, दुर्गेश तिवारी, भूपेंद्र मणि त्रिपाठी, आदित्य शुक्ला, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। मैच में निर्णायक की भूमिका में शिवम यादव, हर्षवर्धन सिंह रहे स्कोरर की भूमिका गीत श्रीवास्तव ने निभाई ।आदित्य शुक्ल ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल आनन्दवन इण्टर कालेज तथा स्टेडियम अमेठी के मध्य खेला जायेगा ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे