सुनील गिरी
हापुड़। रविवार को सुबह पहल संस्था द्वारा फ्री गंज रोड स्थित रेलवे पार्क के मुख्य गेट की दीवार पर सुंदर कलाकृतियों से सजाया गया व आस पास साफ सफाई की गई। संस्था के अध्यक्ष डॉ0 पराग शर्मा ने बताया कि पार्क की दीवार को सुंदर आकृत्यों से सजाया गया है जिस पर खूंटी भी लगाई गई हैं।उन्होंने बताया कि इस दीवार का मुख्य उद्देश्य गरीब व बेसहारा लोगो को मदद पहुचना है। वहा पर एक अलमारी भी रखी जाएंगी। जिसके बाद सर्दी के कपड़े व जरूरी सामान एकत्रित करके गरीबो को वितरित किये जायेंगे। रविवार को सफाई अभियान की कप्तान मुक्ता शर्मा व डॉक्टर सरिस चौधरी डी॰एन ० ए ० संयोजक निधि वर्मा रहे । इस अवसर पर अमित शर्मा, सौमिल सिंह, डॉ पराग शर्मा, पार्थ शर्मा, पीहू शर्मा, राकेश कुमार, दीपाँशु गर्ग, अजय सुन्दर नारायण सिंह त्यागी, मयंक सोलंकी, नरेंद्र कुमार, डॉ0अशोक मैत्रेय, अंशुल शर्मा, शशांक गोयल, निखिल जैन, दीपिका वर्मा, निशांत अग्रवाल,नीरू गोयल, आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ