Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संस्था ने कराया बिना दहेज विवाह


सुनील गिरी 
हापुड़। रविवार को आधारशिला एनजीओ के मुख्य कार्यालय पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 मूलचन्द आज़ाद के नेतृत्व में मुज्जफरा बागड़पुर(हापुड़) निवासी राहुल शर्मा की शादी हापुड़ शास्त्री नगर निवासी पूजा शर्मा से बिना दान दहेज के सम्प्पन हुई। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव योगेन्द्र गौतम ने वैवाहिक जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र दिया उन्होंने बताया कि आगे भी जल्द ही संस्था द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।  संस्था राष्ट्रीय अध्य्क्ष विकास दयाल ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार देव, पूजा वर्मा, सचिन दयाल, रितिक भारती, आयुषी शर्मा, हर्ष अग्रवाल, लोकेश कुमार, हिमांशु राज, वीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे