Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डॉ० प्रताप सिंह के पुस्तक का विमोचन


सुनील गिरी 
हापुड़। मोनाड वि०वि० में एक पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें कृषि विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ० द्वारा लिखी पुस्तक ‘‘परिचयात्मक जीव विज्ञान’’ का विमोचन कुलपति डॉ० रामचन्द्र एवं उपकुलपति कर्नल डी०पी० सिंह के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि वि०वि० सिर्फ अध्ययन का ही नहीं बल्कि शोध का भी केन्द्र होता है और मोनाड वि०वि० ने हमेशा ही शोध कार्यों को प्रोत्साहित किया है। डॉ० प्रताप द्वारा रचित यह किताब हिन्दी माध्यम के छात्रों हेतु बहुत उपयोगी साबित होगी। पुस्तक के सन्दर्भ में डॉ० प्रताप ने बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में हिन्दी माध्यम की पुस्तकों के आभाव ने उन्हें यह पुस्तक लिखने के लिए प्रेरित किया। जिसमें बतौर सहायक लेखक डॉ० एस०के० सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुस्तक में जीव विज्ञान के गूढ़ रहस्यों को सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे