Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आनन्दवन का दबदबा,फाइनल में किया प्रवेश



स्टेडियम ब्यायज इलाहाबाद से फाइनल मुकाबला आज 

दुर्गेश तिवारी 
प्रतापगढ।जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहा स्वर्गीय सत्यजीत (सत्या) शर्मा स्मारक राज्य स्त्ररीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2017 में सोमवार को आनंदवन इंटर कॉलेज एंव  स्टेडियम अमेठी के मध्य सेमी फाइनल मैच  खेला गया, जिसमें आनंदवन इंटर कॉलेज ने  स्टेडियम अमेठी को 39 रनों से पराजय कर फाइनल में प्रवेश किया । सर्वप्रथम आनन्द वन की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 159 रनों का लक्ष्य तैयार किया, जिसमें मुकुल राज ने 34 विनीत पाल तथा रितिक श्रीवास्तव ने 20 रनों का योगदान दिया । स्टेडियम अमेठी की ओर से राहुल मिश्रा ने 3 तथा अनुभव प्रिंस, प्रदीप, यश,  महेंद्र सभी ने एक एक सफलता अर्जित किया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम अमेठी की टीम मात्र 24.4 ओवरों में 118 रनों पर ही सिमट कर रह गई, जिसमें यश पांडे ने 30,वात्सल्य ने 23 तथा ऋषि त्रिपाठी ने 23 रनों का योगदान दिया। आनंदवन इंटर कॉलेज की ओर से रितिक श्रीवास्तव ने 3 राज व आशुतोष ने 2-2 तथा मनीष, विनीत पाल ने एक -एक सफलता अर्जित की ।  रितिक श्रीवास्तव को उनके हरफनमौला खेल 20 रन व तीन विकेट के लिए मैन ऑफ "द" मैच का पुरस्कार अतिथि के रुप में मौजूद आनंदवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रघ़वेन्द्र नाथ शुक्ला ने दिया । इस मौके पर दुर्गेश तिवारी आयोजन सचिव, आदित्य शुक्ला क्रिकेट कोच, अधिवक्ता शिवेश शुक्ल, राजेंद्र श्रीवास्तव, राकेश सिंह समेत आदि मौजूद रहे । मैच में निर्णायक की भूमिका आशुतोष सिंह व शिवम यादव ने निभाई और स्कोरर गीत श्रीवास्तव रहे । क्रिकेट कोच आदित्य शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आनंदवन इंटर कॉलेज तथा स्टेडियम ब्यायज इलाहाबाद के मध्य प्रातः 9:00 बजे से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे