Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नगर निकाय चुनाव रिजल्ट को लेकर नगर में संशय बरकरार



मो. कमर आलम 
सन्तकबीरनगर :मगहर नगर निकाय चुनाव में निकले परिणाम को लेकर लोग असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर हर गली हर मोहल्ले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं दूसरी तरफ रिजल्ट से पूरी तरह से असंतुष्ट नजर आ रहे प्रत्याशियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को लेकर के गहन मंथन कर रहे हैं।
     नगर पंचायत मगहर के मगहर नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना 1 दिसंबर को समाप्त हो गई। जिसमें भाजपा की संगीता वर्मा ने शमशा परवीन को 152 वोटो से हराकर नगर पंचायत की अध्यक्ष सीट पर कब्जा जमाया। मतगणना के दौरान पुलिस द्वारा बाहर किए गए लाठीचार्ज की घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा की जा रही थी। जिसके कारण निकले परिणाम को लेकर लोग संतुष्ट नजर आ रहे थे और इसकी चर्चा नगर के हर गली हर मोहल्ले से लेकर के चाय पान की दुकानों पर चल रही थी। मतगणना रिजल्ट के दूसरे दिन से ही कम अंतर से हुई जीत को लोग पचा नहीं पा रहे थे और मतगणना में धांधली को लेकर चर्चाये जोर शोर से हो रही थी। निकाय चुनाव में दूसरे नंबर पर ही शमशा परवीन ने इसे लेकर के रविवार कि देर सांय तथा सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना को लेकर के गहन चर्चा कि कहां कमी रह गई और कहां से चूक हुई। जिससे उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इस दौरान यह बात सामने आई कि मतगणना के दौरान धांधली की गई और उन्हें जबरिया हरा दिया गया। इस तरह सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और उन्हें न्याय मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे