राकेश गिरी
बस्ती । विश्व मिट्टी दिवस की संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर वर्ष 5 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उदेश्य किसानो और आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है। विश्व के बहुत से भागों में उपजाऊ मिट्टी बंजर और किसानो द्वारा ज्यादा रासायनिक खादों और कीड़ेमार दवाईओं का इस्तेमाल करने से मिट्टी के जैविक गुणों में कमी आने के कारण इसकी उपजाऊ क्षमता में गिरावट आ रही है और यह प्रदूषण का भी शिकार हो रही है। इस लिए किसानो और आम जनता को इसकी सुरक्षा के लिए जागरूक करने की जरूरत है।
विश्व मृदा दिवस पर कल बस्ती जिले में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा । बस्ती जिले में ग्राम 101 पंचायतों का चयन किया गया है जहाँ किसान पाठशाला का आयोजन होंना है। इस किसान पाठशाला में 5 दिसम्बर से किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता को बेहतर बनाने , मिट्टी की लगातार जांच के फायदे , साथ ही साथ फसल लागत को कम करने के तरीके बताएं जायँगे । किसानों के आय कैसे बढ़े इसके लिए कृषि की विभिन्न तरीकों से किसानों को अवगत कराया जाएगा । कल इस कार्यक्रम का आयोजन मण्डलायुक्त दिनेश कुमार सिंह इस किसान पाठशाला का उद्घाटन भेलवेल ग्रामसभा के प्राथमिक विद्द्यालय में करेंगे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ