Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का हुवा उद्घाटन


राकेश गिरी 
बस्ती ।  तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का उद्घाटन सोमवार को गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज गोटवा में प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने किया। कहा कि स्काउट गाइड के प्रशिक्षण से छात्रों में अनुशासन, परस्पर सहयोग, संकट के समय धैर्य न खोने, इलाज आदि की बेहतर जानकारी मिलती है। 
झण्डारोहण, के साथ आरम्भ हुये शिविर के प्रथम दिन  प्रशिक्षक डा. रामसजीवन वर्मा और सरिता त्रिपाठी ने छात्राओं को नियम, प्रतिज्ञा, झण्डागीत, प्रार्थना, विभिन्न प्रकार के तालियों जैसे स्वागत ताली, शाबास ताली, धन्यवाद ताली आदि की जानकारी दी। 
छात्रओं को टेण्ट बनाने की विधि, काम में आने वाले औजार, गाठ एवं बन्धन की जानकारी के साथ ही स्काउट गाइड के इतिहास से परिचित कराया गया। 
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सविता श्रीवास्तव, जगनरायन वर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, अमरेश चौधरी, विनय मौर्य, स्वाति मिश्रा, सरिता चौधरी, सुनीता वर्मा, ज्ञानदास चौधरी, जितेन्द्र कुमार यादव, आराधना पाण्डेय, राधिका वर्मा, रविन्द्र कुमार वर्मा, गौरव पाण्डेय, अजय कुमार चौधरी, रामभजन आदि ने योगदान किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे