Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का हुवा आयोजन


राकेश गिरी 

बस्ती । राम प्रसाद स्मारक सामाजिक विकास संस्थान के तत्वाधान मंे आज प्रेस क्लब बस्ती में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ प्रेस क्लब संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्ता ने किया।
चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा सैकड़ों लोगों के गंभीर एवं असाध्य रोगों का निदान कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गयी। शिविर में डा0 साहबदीन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बस्ती, डा0 कृष्णा निरंजन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मुण्डेरवा, डा0 प्रदीप कुमार गुप्ता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पैड़ा, खैरहरा, डा0 इन्द्रजीत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रघुनाथपुर, डा0 आकाश गुप्ता, अनिरूद्ध प्रसाद त्रिपाठी फार्मासिस्ट के अलावा ललई प्रसाद, रामनरेश, बाबूलाल आदि ने भी सहयोग दिया।
शिविर के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रकाश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि हर माह के 4 तारीख को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं देेंगे। उन्हांेने लोगों से जटिल एवं असाध्य रोगों के निदान के लिए शिविर का लाभ उठाने की अपील किया।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे