राकेश गिरी
बस्ती । जिला जज जयशील पाठक की अध्यक्षता में दिनाॅक 09 दिसम्बर 2017 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से स्थानीय जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य सुलह-समझौते के आधार पर वादो का निस्तारण करना है। यह लोक अदालत-अधिनियम 1987 के तहत आयोजित की जाती है। इसमें राजस्व, विवाह, फौजदारी, जनउपयोगी सेवाए आदि से संबंधित वादांे को सुलह-समझौते के आधार पर लिया जाता है। इस लोक अदालत को सफल बनाने हेतु शासकीय अधिकारियों के अलावा अधिवक्ताओं तथा अन्य स्वयं सेवी संगठनों से सहयोग की अपील की गयी है। इस बावत उप सूचना निदेशक ने बताया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन जो दिसम्बर माह के द्वितीय शनिवार को पड रहा है इसको बेहतर से बेहतर पत्रकार बन्धुओं/मीडिया कार्मियों से विशेष कवरेज की अपील भी किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ