Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अधिवक्ता दिवस व डॉ प्रसाद का जन्मदिवस


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़  । जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन कार्यालय पर अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में अधिवक्ता दिवस व डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जय प्रकाश मिश्रा ने किया ।इस मौके पर अधिवक्ताओं ने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया । अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रोहित शुक्ल ने कहा कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद न सिर्फ संविधान सभा के अध्यक्ष बने बल्कि देश के प्रथम राष्ट्रपति भी रहे ।डॉ राजेंद्र प्रसाद का त्याग हमारे देश के लिए गौरव की बात है । इस मौके पर महामंत्री जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व की महानता के साथ-साथ उनके अंदर सरलता और नम्रता तथा उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है । उक्त कार्यक्रम रविवार को अवकाश होने के चलते सोमवार को एकजुट हुए जूबाए कार्यालय में अधिवक्ताओं ने मनाया ।इस अवसर पर प्रमुख रुप से अयोध्या मिश्रा, बाबूराम पांडे, सुशील पांडे, राममूर्ति मिश्र, अवनीश शुक्ला, नीरज राय, रविंद्र मिश्र, दीपेंद्र मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, विद्यासागर, ललित तिवारी, शिवेश शुक्ल, प्रदीप पाण्डेय, अतुल शर्मा, रामेन्द्र गोस्वामी, गुड्डू मिश्रा, पवन मिश्रा, विनय सिंह, राममूर्ति प्रजापति, मुक्कू ओझा, अंजनी बाबा, पूर्व मंत्री जूबाए विवेक त्रिपाठी, अनुपम श्रीवास्तव, पवन मिश्र समेत तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे ।कार्यक्रम का शुभारम्भ अधिवक्ताओं ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण करके किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे