Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया गया जागरूक


अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर । जिले की पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज स्थानीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को जागरुक किया गया ।

             बलरामपुर पुलिस द्वारा बालिका इंटर कॉलेज परिसर में  एक कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर  तथा बेखौफ होकर  स्कूल आने जाने और  किसी भी समस्या के दौरान पुलिस की मदद लेने के लिए जागरुक किया गया । अपने संबोधन अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं का आह्वान किया कि बदलते समय की मांग है महिला व पुरुष कदम से कदम मिलाकर बराबर चलें । सरकार व शासन भी यही चाहती हैं । उन्होंने छात्राओं से अपील की वह घर से सीधे स्कूल जाएं और स्कूल से घर अनावश्यक इधर-उधर न घूमे । स्कूल आने जाने अथवा बाजार जाते समय उन्हें किसी प्रकार की कहीं भी कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो 100 नंबर डायल करके तुरंत पुलिस को सूचित करें । उनकी सहायता के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी । कार्यक्रम को समाजसेवी अजय मिश्रा ने भी संबोधित किया । उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के कई तरीके भी बताए । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं व बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे