अमरजीत सिंह
फैजाबाद : रौजागॉव चीनी मिल परिसर में एक कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी सूचना पर पहुची पटरंगा पुलिस ने शव का पंचनामा करा कर पीएम के लिए भेजा
रौजागॉव चीनी मिल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब वहा पर काम करने वाले बाबू सुबह देर तक डयूटी पर नही आए मौके पर कुछ कर्मचारियों ने कमरे पर जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में बिस्तर में पड़े थे मिल परिसर में गुप्त गू होने लगी धीरे धीरे मामला स्थानीय पुलिस तक पहुच गया और मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कमरे के बाहर निकालवा कर शव को पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजा पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह रौजागॉव चीनी मिल परिसर एस.एन.सिन्हा (45) निवासी राजाजी पुरम् लखनऊ निवासी थे जो मिल में केन कलर्क पद पर तैनात थे जिनकी संदिग्ध हालत मे मिल आवास में मौत हो गयी चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा व हमराही के साथ पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और उक्त घटना की जानकारी उच्चधिकारियों को दी सूचना पाते ही सीओ धंनजय सिंह कुशवहा व थानाध्यक्ष ब्रिजेश सिंह घटना स्थल का निरीक्षण किया घटना की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गया मौत के बिषय पर कहा कि मामला संदिग्ध है जॉच की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ