मिथलेश शुक्ला( नीतू)
गोंडा / बभनान:समाज में बेटिया जितनी अधिक शिक्षित एवं योग्य होगी उतना ही हमारा समाज और राष्ट्र विकास कर पाएगा। बेटियां के बिना समाज की परिकल्पना संभव नहीं है। समाजिक बुराइयों को दूर करने में बेटियों का अहम भूमिका है। उक्त बातें आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार पांडे ने शिविरार्थी छात्राओं को संबोधित करते हुए जे देवी महिला महाविद्यालय मे कही। शिविरार्थी छात्राओं को विशेष रूप से शिक्षा का महत्व समझाते हुए उन्होंने बताया कि समाज देश का विकास बिना बेटियों की भागीदारी के संभव नही हो सकता। इसलिए समाज में जागृति लाने के लिए हर बेटी को अपना यथा संभव सहयोग करना चाहिए। हमारे समाज में बेटी और बेटियों में अंतर भेदभाव समझने की जो कुप्रथा थी वह अब धीरे धीरे समाप्त होती जा रही है। लोग बेटियों को उचित शिक्षा दिलाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे है। जो एक शुभ संकेत है। बेटियों के संपूर्ण संरक्षण के लिए शिविरार्थी छात्राओं को शपथ दिलाया। इसके पहले शिविरार्थी छात्रों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए एक रैली निकाली गई।
जिसमे शिवरार्थी छात्राओं द्वारा गांव का भ्रमण करते हुए लोगों बेटियों की सुरक्षा के प्रति संदेश दिया गया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ राजेश श्रीवास्तव, व डॉ संतोष द्वारा आए हुए मुख्य अतिथि व वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर इस बृज भूषण लाल, संतोष पाठक, डॉ भूपेश, डॉ किरन तिवारी, डॉ आकाक्षा मिश्र, सीमा वर्मा, निशा पांडे, अंकिता, सोनी, सलोनी, हेमा सिंह, माधुरी वर्मा, अंकिता, निशा सिंह, दिपती वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ