मनीष ओझा
प्रतापगढ । अपनी ही सरकार में पुलिस के कारनामे से आहत भाजपाईयों ने नगर कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यालय पर धरना देने के लिए जुटे रहे । इसी बीच प्रदेश सरकार के मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिह व रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा समेत भारी संख्या में भाजपाई जुटे गये । जानकारी के अनुसार अारोप है कि रविवार को भाजपा दफ्तर के सामने पार्टी के जिला विस्तारक को पुलिस वाले ने थप्पड़ मार दिया। वह कार्यालय में गए तो उन्हें घसीट कर पुलिस थाने ले गई। इस कार्रवाई से भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। बड़े नेताओं का फोन आने के बाद विस्तारक को पुलिस ने छोड़ तो दिया, लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। एसपी शगुन गौतम का कहना रहा कि गाड़ी के कागजात दिखाने को लेकर विवाद हुआ था। थप्पड़ मारने जैसी घटना नहीं हुई है।
वीडियो :क्या कहते है मंत्री
शाम को सीओ सिटी रवि कुमार सिंह हमराहियों के साथ भाजपा कार्यालय के पास पहुंचे। वहां सड़क किनारे भाजपा आइटी सेल के प्रमुख पंकज की कार खड़ी थी। पुलिसकर्मी गाड़ी पर डंडा चलाने लगे तो जिला विस्तारक आदित्यकांत द्विवेदी बाहर निकले। उन्होंने परिचय देकर गाड़ी पर डंडा मारने की वजह पूछी तो सीओ से उनकी कहा-सुनी हो गई। इस पर जिला विस्तारक को कई थप्पड़ पड़ गए। जिला विस्तारक पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कहते हुए पार्टी दफ्तर में घुसे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और थाने ले गए। जिला विस्तारक का कहना है कि सीओ रविकुमार सिंह ने उन्हें थप्पड़ मारे और दो घंटे थाने में बैठाए रखा।
इसी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यालय पर सुबह लगभग 11बजे से भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी धरना देने के लिए जुटने लगे, जिससे भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे ।इसी बीच प्रदेश सरकार के मंत्री मोती सिह व रानीगंज विधायक धीरज ओझा भी भाजपा कार्यालय पर पहुचे,और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर आक्रोश कार्यवाही कराने का अश्वासन देकर शांत कराया । सबसे बडी बात यह है कि भाजपाईयों की ये दशा आ पडी की अपनी ही सरकार में पुलिस के कारनामे से आहत होकर पुलिस के विरूध धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड रहा है । जिसको लेकर समूचे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ