Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शौहर ने चुपके से किया यह काम , मनकापुर पुलिस में पांच के खिलाफ FIR दर्ज


गोण्डा।मनकापुर पुलिस ने पति समेत पांच लोगो के विरुद्व दहेज उत्पीडन समेत विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
   मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरमपुर गांव निवासनी श्रीमती शायदा ने पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि उसकी शादी अब से ग्यारह वर्ष पूर्व में उक्त गांव निवासी अब्दुल करीम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुआ था।निकाह उपरांत दो पुत्री व एक पुत्र छोटे-छोटे है।पीडिता की ससुर रज्जब अली सास जहिदा,गांव के नसीम,हनीफ उक्त सभी लोग तथा परिजनो द्वारा अतिरिक्त दहेज में सोने की चैन व पचास हजार रुपये की नगदी की मांग को लेकर पीडिता को अकसर शारीरिक व मानसिंक उत्पीडन करने लगे और गाली-गलौज मारना-पीटना तंग-तरास विपक्षीगणो में सुमार है।जिसकी शिकायत पीडिता ने अपने पिता से किया।पिता अब्दुल करीम ने बिरादरी में पंचायत भी किया।पीडिता किसी तरह अपने छोटे-छोटे बच्चो के साथ गुजर-बसर कर रही थी।इसी  बीच पति द्वारा जनपद बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र ग्राम दंगोली निवासी वसीम की पुत्री से चोरी-चुपके दूसरी निकाह कर लिया। तथा पीडिता को मार-पीट कर भगा दिया।मामले में पुलिस ने पति,सास-ससुर व गांव के दो लोगो के विरुद्व विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है।वही प्रभारी कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि पीडिता के तहरीर पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे