Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:तापमान में आई गिरावट के कारण घरो में दुबकने को लोग मजबूर


योगी सरकार के सारे आदेश हुए फाईलो में कैद।सार्वजनिक स्थानो पर अलाव ना जलवाने का रिकार्ड बना रहा प्रशासन
रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज गोण्डा।लगातार बढ़ रहे भीषण कोहरे के प्रकोप व शीत लहर के कारण हड़कपाऊ ठंड के बाद भी अभी तक क्षेत्र के चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर तरबगंज तहसील प्रशासन योगी सरकार में अलाव ना जलवाने का पूरी तरह रिकार्ड बना रहा है।जिससे तहसील क्षेत्र के बाजारो चौराहो वा सार्वजनिक स्थानो पर लोग ठिठुरने को मजबूर है।जबकि चिन्हित क्षेत्र के तहसील परिसर,बस स्टाप चौराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज,थानामोड़ तरबगंज, बेलसर बाजार,घंटाघर नवावगंज,कटी चौराहा नवावगंज,वजीरगंज बाजार,बलेश्वरगंज बाजार आदि  सार्वजनिक स्थलों पर ढंड से बचाव के लिए जलने वाला अलाव कहीं नजर नहीं आ रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव  की व्यवस्था न होने से गरीब वा कमजोर तबके के लोग, रिक्शा चालक,वा यात्रीगणो को काफी परेशानीयों का सामना करना पढ़ रहा है।फिर भी सरकार के आदेश फाईलो मे कैद होकर रह गये है।और तहसील प्रशासन का ध्यान बंदरबांट मे लगा हुआ है।कोहरे वा पछुआ हवावो के चलने से बेतहाशा बढ़ रही ठंड से आम जनमानस व विद्दालय जाने वाले बच्चे त्राहि त्राहि कर रहे है। लगातार बढ़ रही बर्फीली हवायें, कोहरे के प्रकोप वा शीत लहर से ढंड में बेतहाशा बृद्धि होरही है। ठंडी अपनी चरम सीमा पर पहुँचकर रिकार्ड बनाने को आतुर है।जिससे बच्चों से लेकर बुजुर्ग एंव पशु पच्छी ठिठुरते नजर आरहे है।जबकि कोहरे ने रोद्र रूप धारण कर लिया है।जिससे सड़को पर वाहन हेड लाईट जलाकर रेगते हुए चल रहे है।वही  सरकारी कार्यालय पर भी जबरदस्त असर पड़ रहा है।और कार्यालय वा आफिसो के ताले 12से एक बजे के बीच खुलरहे है। कार्य बिलम्ब से शुरू होता दिख रहा है।कोहरे से बढ़ी ढंड से मौसमी बीमारियों ने भी दस्तक देदी है।वहीं लोग सर्द हवाओं के चलते कोल्ड डायरिया,निमोनिया आदि बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।और तहसील वा जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।योगी सरकार के सारे दावे फेल हो चुके है।और भष्टाचार चरम पहुँच चुका है।
जिम्मेदार अधिकारीयों ने मुख मोड़ लिया है।अलाव जलरहा है की नही देखने की जहमत भी नही उठाई।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे