अमरजीत सिंह
फैजाबाद:बीती रात कन्नौज से बहराइच जा रही ट्रक पानी भरे नहर में गिरी सूचना पर तत्काल हाइवे चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा दल बल के मौके पर पहुंचे और कड़ी मस्कत के बाद नहर से चालक व क्लीनर को बाहर निकालवा और ऐम्बुलेंस की मदत से सीएचसी मवई भेजवाया |
![]() |
चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक कन्नौ ज से टाट की बोरी लेकर बहराइच जा रही थी जैसी ही मवई चौराहा स्थित शारदा सहायक नहर पर पहुची वैसे ही नहर की रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रक पानी मे जा गिरी जिसमे ड्राइवर पवन कुमार पुत्र अखिलेस निवासी मल्लारा थाना मल्लावां जनपद हरदोई व क्लीनर छोटू पुत्र राम नरेश निवासी मैनुद्दीपुर सवार थे और दोनो गाड़ी में फंस गये पुलिस ने क्रेन आदि की मदद से चार घंटे तक चली कड़ी मशक्कत से खाकी ने ड्राइवर क्लीनर को बाहर निकाला और सीएचसी मवई भेजवाया यह घटना करीब रात्रि एक बजे की है कोहरा व ट्राफिक के चलते नहर से ट्रक नही निकाला जा सका बाहर पुलिस कर्मियों ने ड्राइवर व क्लीनर को सीएचसी मवई में भर्ती कराया गया जहा पर दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है वही कुछ लोगो ने घटना स्थल मवई में होने व सूचना के बाद न आने की बात कही



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ