सुनील उपाध्याय
बस्ती:दुबौलिया थाना क्षेत्र के लारा पिपरौला निवासी बहुचर्चित सपेरे हक्कुल 58 वर्ष जो सोमवार की सुबह मोबाइल फोन पर आये काल के बाद क्षेत्र मे कही साप पकड़ने गये थे उसी दौरान जहरीले साप ने दाहिने कान के पास डस लिया ।अपनी हालत गंभीर होते देख वह साइकिल से ही घर पहुचे लेकिन दरवाजे पर पहुचते ही व अचेत होकर साइकिल से गिर पड़े मौके पर मौजूद परिजन इलाज निजी वाहन से CHCकप्तानगंज ले गये थे जहा चिकित्सक ने बताया कि बीस मिनट पहले ही मौत हो गयी है ।
मौत की खबर सुन परिवार के लोग बदहवास हो गये ।
![]() |
| फ़ाइल फोटो मृतक सपेरा |
बडे बेटे महबूब की माने तो साप पकडे का शौक पिता जी मे बचपन से ही था करीब तीस वर्ष पूर्व वह टांडा अम्बेडकर नगर परिवार सहित आ कर लाला पिपरौला मे बस गये थे ।
सांप की सूचना पर दौड पडते थे हक्कूल ।
क्षेत्र व पडोसी जनपदो मे कही से भी सांप निकलने की सूचना पर दौड पडते थे हक्कुल ।
तहसील मे सांप छोडने के बाद चर्चा मे आये थे हक्कुल
वर्ष 2011मे नवंबर माह मे हक्कुल ने अपने सहयोगी साथी राम चेत के साथ तीन दर्जन से अधिक बोरे मे भर कर सांपो को तहसील परिसर मे अधिकारीयो के सामने छोड दिया था उस की मांग थी कि उसे जहरीले सांपो को पलने के लिए जमीन मिल जाये



sun ker bahut dukh huwa hamare karibi riste me thay
जवाब देंहटाएंhttps://www.youtube.com/watch?v=0ZJUJ07TZIY