गोण्डा। गोण्डा -फैजाबाद मार्ग बाबा मठिया और एक मैरिज हाल के पास खड़ी ट्रक से बाइक की टक्कर होने की वजह से एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
नगर कोतवाली के मोहल्ला अहिरान निवासी कासिम पुत्र रसीद बाइक से घर आ रहा था। बाबा मठिया के पास पहले से एक ट्रक खड़ी थी। उसी में पीछे से भिड़ गया। काफी देर तक घायल अवस्था मे पड़ा था कुछ लोग उस को उठा कर अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने उस के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ