Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती के इस उभरते चित्रकार ने अपनी कलाकृति का लोहा मनवा दिया


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । बस्ती जिले के इस  उभरते चित्रकार ने अपनी कलाकृति का लोहा मनवा दिया है । बस्ती के किसान परिवार में जन्मे  प्रकाश चन्द्र चौधरी का निवास स्थान विकास खण्ड गौर के ग्राम बैदोलिया अजायब पो. बेलघाट, बस्ती है ।
इनके पिता राम दुलारे चौधरी एक मध्यम वर्गीय किसान है जो कि अपना कृषि का व्यवसाय करते है। चन्द्र प्रकाश चौधरी की शिक्षा प्राथमिक पाठशाला बैदोलिया अजायब, गौर, बस्ती से हुई। इसके बाद सन 2005 मे आदर्श जनता उ०मा० हलुआ ,बस्ती से हाईस्कूल व 2007 में हंसराज लाल इण्टर कालेज गनेशपुर, बस्ती से इण्टरमीडियट की परीक्षाये प्रथम श्रेणीं मे उत्तीर्ण की |
सन् 2007 मे उच्च शिक्षा के लिए पूर्वांचल के सुप्रसिध्द महाविद्यालय फैजाबाद जिले के साकेत पी.जी.कालेज मे दाखिला लिया और वही से इन्होने सन 2010 मे चित्रकला, शिक्षाशात्र, समाजशात्र विषय के साथ बी.ए. व सन 2012 मे चित्रकला विषय के साथ एम.ए.की परीक्षायें प्रथम श्रेणियो मे उत्तीर्ण किया |
सन 2012 में कला पेशेवर अध्ययन के लिए देश के विविध संस्थानो जैसे राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ, प्रचीन कला केन्द्र चंडीगढ, आदि से जुड़ कर चित्रकला का अध्ययन व प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
फिर इन्होने सन 2011 मे अपने गृह जनपद बस्ती मे प्रथम बार एकल चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन कर अपनी कला प्रतिभा का लोहा मनवाया, जिसकी जनमानस मे मुक्त कंठ से प्रशंसा की गयी | इन्होने राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ, के साथ साथ अलीगढ मुस्लिम विश्व विद्यालय, फैजाबाद, सुलतानपुर, अयोध्या , मनवर महोत्सव हर्रैया,बस्ती, अम्बेडकर नगर, कप्तानगंज आदि प्रदेश के विविध स्थानो व जनपदो मे अपने चित्र कृतियो का प्रदर्शन कर अपनी कला प्रतिभा का परिचय दिया | सन 2012 राज्यस्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी देव इन्द्रावती पी.जी.कालेज कटहरी, अम्बेडकर नगर मे इन्हे "फस्ट एण्ड लास्ट" नामक चित्रकृती के लिए सुप्रसिध्द अन्तर राष्ट्रीय चित्रकार किशन सोनीजी द्वारा सम्मानित किया 
चन्द्र प्रकाश चौधरी ने विविध माध्यमो से चित्रो की रचना की है जिनमे आयल, जल, क्रेयान, पेन्सिल स्केज प्रमुख है |
साल 2013 मे इन्हे रामकथा विषय पर उत्कृष्ट चित्राकंन के तत्कालीन सी.ओ. बीकापुर तारकेश्वर पाण्डेय जी द्वारा सम्मानित किया गया व 2014 मे क्षेत्रीय कला मेला सुलतान पुर मे सुप्रसिध्द लोक विधा की चित्रकत्री डा. कुमुद सिंह जी सम्मानित किया गया | और इसी वर्ष इन्हे राष्ट्रीय कला मेला मे "दा फ्यूचर नामक कला कृति लिए विश्व की प्रथम महिला कला डी.लिट. प्रो.चित्रलेखा सिंह जी द्वारा सम्मानित किया गया | 
सन 2017 में "NATURE DRAWING" (प्रकृति चित्रण - पुष्प चित्रण) नामक पुस्तक का सृजन कर कला के विद्यार्थियो को एक कला सीखने का शसक्त मार्ग प्रसस्त किया ।
चन्द्र प्रकाश चौधरी द्वारा सृजित चित्र देश कई संग्रहालयो मे संग्रहित है और बस्ती जनपद के प्रमुख नेताओ जैसे कप्तानगंज विधायक सी.ए.चंद्र प्रकाश शुक्ल, राना कृष्ण किंकर सिंह, आदि के निजी संग्रह मे है ।
वर्तमान समय मे जनपद बस्ती के दर्जनो से अधिक स्कूलो व संस्थाओ से जुड़कर नि:शुल्क नव निहालो मे कला की अलख जगा रहे है |
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे