अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:मंगलवार को थाना खंडासा क्षेत्र मे हुए हत्या के काण्ड़ संबंध में पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वापसी करते हुए रूदौली कोतवाली का किया औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान कोतवाली में हड़कंप मच गया
जानकारी के अनुसार आज खंडासा थाना से महज 500 मी० की दूरी पर महात्मा गाँधी चौराहे पर रूदौली थाना क्षेत्र के जमुनिया मऊ निवासी चन्द्र प्रकाश तिवारी किरायेदार की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या व लूट ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी जिसकी सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घटना स्थल का निरीक्षण किया वापसी के दौरान कोतवाली रूदौली का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सब कुछ दुरुस्त मिला उन्होंने जाते समय कोतवाल रूदौली जयवीर सिंह को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ