सुल्तानपुर ।एक बार फिर नगर उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसमें शिवकुमार अग्रहरि को अध्यक्ष व संजय लोहिया को महामंत्री चुना गया है।
संगठन को सक्रिय बनाने के लिये हुआ पुनर्गठन
जानकारी देते हुए अज़ादार हुसैन ने बताया के सुलतानपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया था। जिसमें संगठन को सक्रिय बनाने के दृष्टिकोण से संगठन के पुनर्गठन का प्रस्ताव पारित हुआ।
सक्रिय लोगों को कार्यकारिणी में मिलेगी जगह
साथ ही साथ संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को पदों पर समायोजित किए जाने की बात कही गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री ने अतिरिक्त पदों पर शीघ्र संगठन के पुनर्गठन कर सक्रिय लोगों को कार्यकारिणी में लिए जाने का आश्वासन दिया।
ये रहे मौजूद
बैठक में विनय बरनवाल, देवी प्रसाद सोनी, मुईद अहमद, राम सागर कसौंधन, कृष्णचंद्र किच्चा, बजरंग लाल, अरुण जायसवाल, सुरेश, शंकरलाल, विनोद आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ