डॉ ओपी भारती
गोण्डा (वजीरगंज ) :- वजीरगंज क्षेत्र के महादेवा (शिवाला) स्थित गौरेश्वरनाथ मन्दिर पर चल रहे 41 दिवसीय यज्ञ एवं कथा के अनुष्ठान में विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैं। वाराणसी से आये कथा वाचक आचार्य श्री गणेश जी महाराज की देख-रेख में धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है।
![]() |
| जल कुंड में जलसमाधि लिए हुए महराज जी |
इस समय पड़ रही भीषण ठंड में आचार्य जी पास पड़ोस के गांव में दर्जनों लोगों के साथ मजीरा बजाते हुए प्रभात फेरी के माध्यम से जनजागरण करते है, तद्पश्चात मन्दिर के पास बने जल कुंड में जलसमाधि पर बैठते हैं। इस दौरान श्रद्धालु उनके ऊपर जल डालते हुए परिक्रमा करते हैं।
कार्यक्रम स्थल पर बने जल कुंड में महाराज जी का भोर में ही लगभग 4 बजे से तीन घंटे का जल प्रवास होता है, जिसमे आचार्य जी अपने जल प्रवास के दौरान 108 माला के मंत्र का जाप करते है , जो कि कौतूहल का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान दिन में 2 बजे से 6 बजे तक संगीतमयी भगवत कथा की अमृत वर्षा होती है। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु कथा का रसास्वादन करते है।इस दौरान आस-पास के लोगों में Pधार्मिक सहभागिता निरंतर बढ़ती जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ