Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:गौरा विधायक के प्रयास से युवक की बची जान


 गोंडा:-विधायक प्रभात वर्मा के प्रयास से ट्रेक्टर ट्राली के नीचे दबे एक युवक की जान बच गयी। ।मंगलवार को शिवकुमार यादव 24 वर्ष छोटकी हर्रैया पयारखास अपने  ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लादकर दरियापुर तौल केन्द्र पर ले जा रहा था। सड़क पर चढ़ाते समय अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई। जिससे वह दब गया।गम्भीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक पड़ा रहा। उसी समय विधयाक प्रभात वर्मा अपने गाड़ी से गुजर रहे थे। तभी गाड़ी रोककर विधायक प्रभात वर्मा ने अपने साथियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।100 नंबर, एस ओ शैलेश सिंह व चौकी प्रभारी नीरज सिंह को सुचना दी। उन्होंने मानवता दिखाते हुये आनन फानन में अपने सहयोगियों विक्रम, राधेश्याम वर्मा, सूर्य प्रकाश, मस्त राम, महेश, अर्जुन गुप्त, शिव कुमार, दुर्गा वर्मा व चन्द्र भान के सहयोग से जे सी बी की व्यवस्था कराकर युवक को बाहर निकलवाया। युवक की जान बचायी। श्री वर्मा ने बताया कि भीषण ठंड में वह युवक काफी देर तक दबा रहा।बस्ती भेजा गया। मौके पर एस ओ शैलेश सिंह व चौकी प्रभारी नीरज सिंह मौके पर पहुँचे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे