मायके से पति के साथ ससुराल जाते समय हुआ हादसा, परिजनो में कोहराम
मनीष ओझा
प्रतापगढ ।अपने पति के साथ मायके से ससुराल जा रही विवाहिता को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी ।स्थानीय लोगों की मदद से उसके पति ने उसे घायलावस्था में इलाज हेतु जिला अस्पताल ले आया । जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर दशा में इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया । इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड दिया ।यह खबरे जब परिजनों के लगी तो कोहराम मच गया । जानकारी के अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरनपुर पटखान निवासी सुमन (27) पत्नी सूर्यप्रकाश जो कि अपने पति के साथ अपने मायके प्रीतम तिवारीपुर गई थी सोमवार शाम को पति के साथ मायके से ससुराल वापस जा रही थी कि रास्ते में रानीगंज पावर हाउस के पास बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई ।स्थानीय लोगों की मदद से पति अपनी पत्नी को लेकर आनन-फानन में जिला अस्पताल आया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया इलाहाबाद ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा । सुमन अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गयी बड़ा बेटा समर व छोटा बेटा अल्पेश है।घटना से परिजनो में कोहराम मचा रहा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ