Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:निःशुल्क सचल पशु चिकित्सा शिविर का हुवा आयोजन


डॉ ओपी भारती 

गोंडा (वजीरगंज ):- वजीरगंज पशु चिकित्सालय के अंतर्गत क्षेत्र के बंधवा में निःशुल्क सचल पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर 30 पशुओं का इलाज किया गया। प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आर एस मिश्र ने बताया कि शिविर में पशुओं में बांझपन, गर्भ परिक्षण, के कृमि नाशक दवा का पान, पशुओं में ठंड व दस्त का प्रकोप आदि बीमारियों का इलाज किया गया। शिविर में टीम के सदस्य विनोद कुमार मिश्र ,जितेंद्र कुमार यादव,राहुल शुक्ल, समसुद्दीन आदि मौजूद रहे।
डाॅ. मिश्र ने बताया कि अबतक चन्दापुर, लक्ष्मनपुर, नयपुर,गेड़सर, नौबस्ता, बिरहमतपुर, बेलिइया आदि गांव में शिविर का आयोजन हो चुका है। शेष गांव में शिविर का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि शिविर में पशुओं के इलाज का लाभ लें।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे