सुनील गिरी
हापुड। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र खण्ड विकास अधिकारी को सौपा । जिलाध्यक्ष धनवीर शर्मा ने बताया की प्रदेश मे बिजली के दामो मे अचानक की गई 50 प्रतिशत से लेकर 150 प्रतिशत तक की वृद्वि से किसान व मजदूर की कमर टूट जायेगी । किसी भी वस्तु का रेट थोक मूल्य सूचकंाक या महगाई दर के आधार पर तय किया जाता है। किसानो की फसलो के मूल्य मे मंहगाई दर से भी कम वृद्वि की जाती है जिसका उदहारण हाल मे ही गन्ना, धान, गेहू, मे की गई वृद्वि है। बिजली की दरो मे 50 प्रतिशत वृद्वि से किसानो की लागत मे भारी वृद्वि होगी । देश के अन्य राज्यो मे किसानो को उत्तर प्रदेश से सस्ती व कुछ राज्यो मे राज्य सरकार बिना बिल की बिजली उपलब्ध कराती है जिससे किसानो को भारी नुकशान उठाना पडेगा व किसानो पर कर्ज का भार बडेगा। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने सात सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्याओ का समाधान जल्द करने की मांग की है। समस्याओ के समाधान तक भाकियू का आन्दोलन जारी रहेगा। ज्ञापन देने वालो मे नितन बाना, महीपाल सिह, हरबीर, यशवीर सिह, समरपाल सिह, कमल सिह, सुदेष पाल, सुरेश चौहान, आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ