सुनील गिरी
हापुड। मंगलवार को उत्तर प्रदेंश लेखपाल संघ के कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा । पत्र देकर उनहोने बताया की 6 माह से शासन एंव राजस्व परिषद द्वारा एन्टी भूमाफिया सीमा घोतक चिन्ह की कोडिग कृषक ऋणमोचन वरासत अभियान अंश निर्धाण आदि समयबद्व कार्यक्रम एक ही अवधि मे चलाये गये । जिसमे लेखपाल कार्य की अधिकता के दबाव व तनाव की स्थिती मे कार्य कर रहे है। जिसमे कुछ कार्य पिछड जाने के त्रुटीपूर्ण हो जाने से अधिकारीयो द्वारा उत्पीडनात्मक व दण्डात्मक कार्यवाही कार्यवाही का भय बना रहता है। साथ ही साथ बैंक व कृषि विभाग के कर्मचारीयो व अधिकारीयो द्वारा कृषको को ऋणमोचन के सम्बन्ध मे सही जानकारी न देकर भ्रामक सूचानऐ देने के कारण कृषको की लेखपालो से नाराजगी बडी है। एंटी भूमाफिया कार्यक्रम को लेखपालो के लिये एक आपदा का रूप धारण करता जा रहा है। उनाहोने बताया की एंटी भूूमाफिया कार्यक्रम के अर्न्तगत अवैध कब्जे चिन्हाकन मे आये दिन लेखपालो के साथ मारपीट की घटनाये भी होती रहती है। उन्होने 10 बिन्दुओ पर मांग करते हुऐ जल्द कार्यवाही की मंाग की है। ज्ञापन देने वालो मे तहसील अध्यक्ष रवीश कुमार राही व सचिव दयानन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ