Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़:लापता छात्रा के परिजनो ने लगाई एसपी से गुहार


सुनील गिरी 
हापुड़ । सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले के रहने वाले नाबालिग छात्रा के माता-पिता अपनी नाबालिक बेटी की बरामदगी की गुहार लेकर आज एसपी के पास पहुंचे । परिजनो ने बताया की उनकी पुत्री 15 दिन से लापता है तो की जिसका अपहरण 27 दिसम्बर को स्कूल जाते वक्त मोहल्ले के ही एक युवक सोनू ने कर लिया था। जिसकी शिकायत नाबालिक छात्रा के पिता ने हापुड सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी नाबालिक छात्रा की बरामदगी न होने से नाराज पिता ने एसपी से छात्रा की बरामदगी गुहार लगाई है। आपको बता दें 15 दिन पूर्व एक नाबालिक छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली थी जो स्कूल पहुंची नहीं और नहीं वापस लौट कर घर आई परिजनों ने जब लड़की की तलाश की तो पता लगा लड़की स्कूल भी नहीं पहुंची है नाबालिग छात्रा की तलाश में परिजनों ने इधर-उधर तलाश की जिसके बाद परिजनों ने हापुड़ कोतवाली में शिकायती पत्र देकर सोनू सहित पांच अन्य लोगों पर अपहरण की तहरीर दी है । पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन 15 दिन गुजर जाने के बाद भी छात्रा का अभी तक कुछ पता नहीं चला पाया है जिससे परेशान होकर नाबालिक छात्रा के माता-पिता मंगलवार को एसपी से अपनी नाबालिग छात्रा को जल्द से जल्द बरामद करने की गुहार लगाने पहुंचे ।  छात्रा के परिजनोे को एसपी हेंमज कुटियाल ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे